बर्नपुर डेली मार्केट और आसनसोल बाजार में प्रशासन का विशेष जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
बाजार में कीमतों की जांच करते हैं पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बाजार में कीमतों की जांच करते हैं पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आसनसोल और बर्नपुर के बाजारों में प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया. दुकानदारों को उचित मूल्य पर सामान बेचने के सख्त निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

आम लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हों और बाजार में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या मनमानी कीमत वसूली पर रोक लगाई जा सके, इसे लेकर रविवार को बर्नपुर डेली मार्केट, स्टेशन बाजार तथा आसनसोल के विभिन्न बाजारों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया.

इस संयुक्त अभियान में कृषि विपणन (एग्री मार्केटिंग) विभाग, पुलिस की प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) शाखा, लीगल मेट्रोलॉजी विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. टीम ने बाजारों में सब्जी, फल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया तथा विक्रेताओं से बिक्री दरों, मूल्य सूची और माप-तौल व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उचित मूल्य पर सामान बेचें. किसी भी परिस्थिति में कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाकर उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूलने या आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने का प्रयास न करें. अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है. संयुक्त टीम ने व्यापारियों को यह भी निर्देश दिया कि दुकानों में मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करें और सही माप-तौल के साथ वस्तुओं की बिक्री सुनिश्चित करें. लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य वजन मापने वाले उपकरणों की भी जांच की, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का नुकसान न हो. अधिकारियों ने कहा कि बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि किसी दुकानदार के खिलाफ अधिक कीमत वसूलने, जमाखोरी, कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आम लोगों को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें और बाजार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यापार व्यवस्था कायम रहे.


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola