आसनसोल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान

Updated:
विज्ञापन
शपथ लेते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

शपथ लेते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

आसनसोल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया.

विज्ञापन

नशामुक्त और जागरूक युवा पीढ़ी के निर्माण के उद्देश्य से आसनसोल के बीबी कॉलेज के समीप स्थित गुजराती भवन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना. अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर एक जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की युवा शक्ति ही “विकसित भारत 2047” का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा नशे जैसी बुराइयों में बर्बाद करने के बजाय शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाकर सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना ही विकसित भारत की मजबूत नींव है. साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक रहने और समाज में नशा विरोधी संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया गया.

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. बिजन मुखर्जी, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने युवाओं से नशा छोड़कर समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “नशे को ना, जीवन को हां” का संकल्प लेते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में नशा विरोधी अभियान को आगे बढ़ाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही भविष्य के विकसित भारत के सच्चे निर्माता हैं और यह अभियान युवाओं को नशामुक्त जीवन के साथ देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा.


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola