ePaper

जामुड़िया के सपन कुमार को झांसे में लेकर लूट लिये 39.14 लाख

Updated at : 03 Nov 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया के सपन कुमार को झांसे में लेकर लूट लिये 39.14 लाख

साइबर ठगी. लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर शातिरों की लूट का सिलसिला जारी

विज्ञापन

24 घंटों में तीन अलग-अलग बैंक खातों से कई लेन-देन के जरिये निकाले सारे रुपये, शिकायत मिलते ही जांच में जुटी पुलिस आसनसोल/जामुड़िया. पेंशन के लिए लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधी काफी सक्रिय हैं. पिछले छह दिनों में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) इलाके के दो लोगों से करीब आधा करोड़ रुपये लूट लिया. दोनों ही मामलों में अपराधियों ने पीड़ितों के मोबाइल पर एप लोड करवाया और सारा खाता खाली कर दिया. ताजे मामले में जामुड़िया थाना क्षेत्र के कविपाड़ा जामुड़िया हाट इलाके के निवासी सपन कुमार चटर्जी को झांसे में लेकर अपराधियों ने 39.14 लाख रुपये उनके तीन बैंक खातों से उड़ा लिया. जिसकी शिकायत श्री चटर्जी ने आसनसोल साइबर क्राइम थाना में दर्ज करायी. जिसके आधार पर कांड संख्या 68/25 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से एडीपीसी क्षेत्र में साइबर अपराध के मामलों में गिरावट आयी थी. पिछले कुछ दिनों से पुनः मामलों के तेजी आने लगी है. पिछले छह दिनों में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर दो लोगों को जालसाजों ने लूट लिया. 27 अक्तूबर को कोकओवन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें पीड़ित देबाशीष सरकार ने ऑनलाइन लाइफ सर्टीफिकेट जमा करने को लेकर साइबर अपराधियों के चक्कर मे फंस गये और उनके भेजे गये लिंक पर क्लिक करके एक एप लोड किया. जिसके बाद उनके खाते से 10 लाख रुपये निकल गया. जामुड़िया निवासी श्री चटर्जी को भी अपराधियों ने इसी तरह लूटा. श्री सरकार को लूटने के छह दिनों के अंदर 29 अक्तूबर को श्री चटर्जी के फोन पर 9546607660 नम्बर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को बंधन बैंक मुख्यालय बांद्रा, मुंबई का कर्मचारी बताया और कहा कि पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर उन्हें अपने झांसे में लिया. बीओआइ पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट.एपीके फाइल भेजा. जिसे डाउनलोड करने के बाद बैंक अधिकारी बनकर उसी नम्बर से वीडियो कॉल किया. श्री चटर्जी ने देखा कि कॉल को दूसरे नम्बर पर फॉरवर्ड कर दिया गया. जिसके बाद 29 अक्तूबर से 30 अक्तूबर के बीच उनके तीन बैंक खाते से 39.14 लाख रुपये अनेकों ट्रांजेक्शन में निकल गया. जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत एनसीआरपी में की. इसके बाद लिखित शिकायत साइबर क्राइम थाना में की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola