बांकुड़ा स्टेशन से लापता नाबालिग को आरपीएफ ने खोज निकाला

Updated:
विज्ञापन
बांकुड़ा स्टेशन से लापता नाबालिग को आरपीएफ ने खोज निकाला

आद्रा स्थित एससीएनएल से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 18420 (जयपुर-पुरी एक्सप्रेस) में एक बच्चा लापता हो गया है, जबकि उसका भाई आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर चुका था.

विज्ञापन

””ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते”” के तहत कार्रवाई, जयपुर-पुरी एक्सप्रेस में मिला बच्चा

बांकुड़ा. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शनिवार को एक लापता नाबालिग लड़के को ट्रेन से खोज निकाला और चाइल्ड लाइन को सुरक्षित रूप से सौंप दिया. यह कार्रवाई ””””ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते”””” अभियान के तहत की गयी. आरपीएफ के अनुसार, आद्रा स्थित एससीएनएल से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 18420 (जयपुर-पुरी एक्सप्रेस) में एक बच्चा लापता हो गया है, जबकि उसका भाई आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर चुका था. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई बी. लोहार के नेतृत्व में एसआई एके पांडे, हेड कांस्टेबल ए मंडल, कांस्टेबल बी बाउरी और लेफ्टिनेंट जी. विश्वास की टीम को बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया.

जनरल कोच में कोने में बैठा मिला बच्चा, परिजनों को दी गयी सूचना

शाम के समय जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, तो आरपीएफ टीम ने जनरल कोच की गहन तलाशी ली. इस दौरान एक नाबालिग लड़का कोच के कोने में संदेहास्पद और लक्ष्यहीन अवस्था में बैठा हुआ मिला. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम, पता बताया और यह स्वीकार किया कि वह अपने परिवार की जानकारी के बिना लापता हो गया था. इसके बाद किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत उचित कार्रवाई करते हुए उसे बचाया गया और मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिवार को सूचित किया गया. सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद लड़के को पहले आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा लाया गया और फिर उचित देखरेख में चाइल्ड लाइन बांकुड़ा को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola