आरपीएफ बांकुड़ा ने तीन नाबालिग लड़कों को चाइल्ड लाइन को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ बांकुड़ा ने तीन नाबालिग लड़कों को चाइल्ड लाइन को सौंपा

संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने बच्चों से विनम्रतापूर्वक पूछताछ की.

विज्ञापन

स्टेशन परिसर से बचाये गये बच्चे बांकुड़ा. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से तीन नाबालिग लड़कों को बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया. जानकारी के अनुसार लगभग 11:20 बजे एलएसआई अल्पना कुमारी, एसआई अजीत कुमार पांडे, एएसआई एसके सिन्हाबाबू और हेड कांस्टेबल जेपी कापरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर नियमित जांच के दौरान मौजूद थे. उसी दौरान उन्होंने तीन लड़कों को संदिग्ध स्थिति में लक्ष्यहीन घूमते हुए देखा.

पूछताछ और प्राथमिक कार्रवाई : संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने बच्चों से विनम्रतापूर्वक पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि तीनों नाबालिग अपने परिवार वालों को बिना बताये घर से निकल आये थे. ऑपरेशन ‘नन्हे-फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ ने उन्हें मौके से सुरक्षित अभिरक्षा में लिया और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया अपनायी.

चिकित्सीय जांच और सूचना

बच्चों को आरपीएफ पोस्ट लाकर उनकी समुचित देखभाल की गयी. इसके बाद मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन बांकुड़ा तथा उनके परिजनों को मोबाइल फोन के माध्यम से दी गयी. बाद में रेलवे अस्पताल बांकुड़ा में तीनों नाबालिगों की चिकित्सीय जांच करायी गयी.

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत तीनों नाबालिग लड़कों को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन बांकुड़ा को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola