सांसद से मिले विमान नगरी वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि
Updated at : 17 Feb 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को अंडाल में काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डे के पास विमाननगरी वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति झा आजाद के साथ यहां सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में बैठक की. उस दौरान बसायी जा रही विमाननगरी के लिए बुनियादी सुविधाएं दिलाने में सांसद से सहयोग करने की अपील की.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
सोमवार को अंडाल में काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डे के पास विमाननगरी वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति झा आजाद के साथ यहां सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में बैठक की. उस दौरान बसायी जा रही विमाननगरी के लिए बुनियादी सुविधाएं दिलाने में सांसद से सहयोग करने की अपील की. वेलफेयर ट्रस्ट के संजय पाल ने बताया कि विमान नगरी में जमीन लेकर आवासीय परिसर बनाये जा रहे हैं.इसके लिए वहां सड़क, बिजली, पानी आदि की मूलभूत सुविधाओं की दरकार है. बरसात में जलजमाव से वहां के लोगों को परेशानी होती है. समस्याओं के समाधान के लिए विमाननगरी वेलफेयर ट्रस्ट बना कर उसके प्रतिनिधि जिलाधिकारी और महकमा शासक से मिल चुके हैं. लेकिन अब तक उनके मसलों का हल नहीं हुआ है. इसलिए उन लोगों ने सांसद से मुलाकात की. सांसद कीर्ति झा आजाद ने उक्त ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को अपना पक्ष लिखित रूप में देने को कहा है. उसके बाद सांसद संबद्ध विभागों से बात कर समस्या के समाधान में अपने स्तर पर सहयोग करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




