दुबराजपुर में नकली खाद के गोदाम में छापा, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दुबराजपुर में नकली खाद के गोदाम में छापा, दो गिरफ्तार

पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

झारखंड तक फैलाया जा रहा था नकली खाद का जाल, किसानों में मचा हड़कंप बीरभूम. जिले के दुबराजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के एक गोदाम में छापामारी कर भारी मात्रा में नकली खाद जब्त किया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिले में नकली खाद मिलने की घटना के बाद किसानों के बीच चिंता का माहौल है. पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

पुलिस के अनुसार दुबराजपुर थाना क्षेत्र के सात केंदुली इलाके में काफी समय से नकली खाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं. लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था. गुरुवार रात गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर कई बोरियां नकली खाद बरामद की हैं.

पुलिस का कहना है कि इस गोदाम में डीएपी खाद समेत अन्य उर्वरकों में मिलावट कर नकली खाद तैयार की जाती थी. इसके बाद इन खादों को बीरभूम के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्य झारखंड तक भेजा जाता था.

मिलावट कर बेचा जाता था इफको का नाम

गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम शेख सद्दार और शेख सत्तार हैं. दोनों लोकपुर थाना अंतर्गत बड़ा वन ग्राम के निवासी हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सस्ते खाद को बाजार से खरीदकर उसमें मिलावट करते थे और फिर उसे इफको कंपनी के बोरे में भरकर 13 से 14 रुपए की दर पर बेचते थे.

शुक्रवार को दोनों आरोपियों को दुबराजपुर अदालत में पेश किया गया जहां पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की अर्जी दी है. मामले में और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी के लिए पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola