पुरुलिया जिले का मना 70वां स्थापना दिवस, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
पुरुलिया जिले का मना 70वां स्थापना दिवस, हुए रंगारंग कार्यक्रम

रैली से पहले जिले के निर्माण आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गयी और उनके योगदान को याद किया गया.

विज्ञापन

पुरुलिया. एक नवंबर 1956 को अस्तित्व में आया पुरुलिया जिला शनिवार को अपने 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा था. इस अवसर पर जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों और सामाजिक आयोजनों की धूम रही. लोक सेवक संघ पुरुलिया की ओर से भव्य सांस्कृतिक रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया. रैली से पहले जिले के निर्माण आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गयी और उनके योगदान को याद किया गया.

रघुनाथपुर में रक्तदान शिविर

जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र में तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया. युवा नेता हिमांशु मंडल ने बताया कि इस अवसर पर कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें दो महिलाओं ने भी भाग लिया. संकलित रक्त रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव हजारी बावड़ी, सांतुड़ी प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद चक्रवर्ती सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित थे और उन्होंने स्वयं रक्तदान किया.

आदिवासी संगठनों ने मनाया काला दिवस

स्थापना दिवस के विपरीत, आदिवासी कुरमी समाज और मानभूम संस्कृति रक्षा समिति ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया. संगठन के सदस्यों ने काले बैज लगाकर और काले बैनर लेकर शहर में प्रतिवाद रैली निकाली. जिला शासक कार्यालय के सामने आयोजित सभा में संगठन के प्रमुख अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि यह दिन हमारे लिए उत्सव का नहीं बल्कि शोक का दिन है. उनका कहना था कि मनभूम क्षेत्र को षड्यंत्रपूर्वक अलग किया गया ताकि यहां के खनिज संसाधनों का शोषण किया जा सके. महतो ने राज्य और केंद्र सरकार से बृहत मांभूमि को पुनः एकीकृत करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola