ट्रक से छिनतई के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से छिनतई के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाने की पुलिस ने एक ट्रक चालक से छिनताई करने के आरोप के बाद जांच करते हुए मंगलवार देर शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को बर्दवान जिला अदालत में पुलिस ने पेश किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

अदालत से पुलिस ने रिमांड की मांग की है. पुलिस ने बताया कि इसी माह की सात फरवरी को जौ ग्राम के पास 19 नंबर हाईवे पर खड़ी एक ट्रक के चालक और ट्रक में मौजूद कीमती सामानों को उक्त बदमाशों ने लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग गये. पीड़ित ट्रक चालक ने जमालपुर थाना में लूट, छिनताई आदि की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने मुर्शिदाबाद और रसूलपुर इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों को अदालत में पेश किया गया. इस घटना में और कौन कौन लोग शामिल है उसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola