पांडवेश्वर में बालू तस्करी पर कार्रवाई, एक आरोपी अरेस्ट

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पांडेश्वर थाना पुलिस ने बालू तस्करी के मामले में जयदेव दास (35) को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

पांडेश्वर थाना पुलिस ने बालू तस्करी के मामले में जयदेव दास (35) को गिरफ्तार किया है. सोमवार को महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी बीरभूम जिले के सैंथिया के पास बनगांव इलाके का निवासी है और उसके खिलाफ तीन अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था.

दो ट्रक जब्त, कागजात में मिली गड़बड़ी

पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनावी माहौल में विभिन्न नदियों से अवैध बालू तस्करी जारी है. शिकायतों के आधार पर तीन अप्रैल को पुलिस ने बालू लदे दो ट्रकों को पकड़ा. जांच में कागजात में गड़बड़ी मिलने पर बालू समेत दोनों वाहनों को जब्त कर जयदेव दास को हिरासत में लिया गया.

अजय नदी से तस्करी का आरोप, कई नाम सामने

स्थानीय सूत्रों की मानें, तो अजय नदी और आसपास की छोटी नदियों से लंबे समय से अवैध बालू तस्करी की जा रही है. इस कारोबार में युधिष्ठिर महतो समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. आरोप है कि यहां से बालू दुर्गापुर और रानीगंज के रास्ते विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola