11 दिनों में नाका चेकिंग के दौरान 80.23 लाख रुपये जब्त
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 07 Apr 2026 10:13 PM
स्टैटिक सर्विलांस टीम(एसएसटी) ने 11 दिनों के अंदर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बने नाका पर जांच के दौरान कुल 80,23,911 रुपये की राशि जब्त की गयी.
आसनसोल.
स्टैटिक सर्विलांस टीम(एसएसटी) ने 11 दिनों के अंदर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बने नाका पर जांच के दौरान कुल 80,23,911 रुपये की राशि जब्त की गयी. इसमें विदेशी मुद्रा (डॉलर, दिरहम) भी शामिल है. पकड़ी गयी रकम को ले जानेवाले व्यक्ति राशि से जुड़े ठोस कागजात नहीं दिखा पाने के कारण यह पैसा जब्त किया गया है. नियमानुसार 50 हजार रुपये से अधिक की राशि लेकर यात्रा करने पर उस राशि से जुड़ी ठोस कागजात लेकर साथ चलना पड़ता है, अन्यथा चुनाव के दौरान एसएसटी के पास उस राशि को जब्त करने का अधिकार है. इस पैसे को पाने के लिए पैसे से जुड़ी वैध कागजात के साथ अपील करने पर यह पैसा वापस मिल जाती है. राशि यदि दस लाख से अधिक की हो, तो फिर इसकी सूचना आयकर विभाग को दिया जाता है.गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर 15 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा प्रेसनोट जारी होते ही आदर्श आचार लागू हो गया और स्टैटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) का पुलिस के साथ मिलकर नाका पर जांच अभियान शुरू कर दिया. इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट और जिला के अंदर कुल 19 जगहों पर नाका जांच चल रही है. 27 मार्च से छह मार्च तक कुल 80,23,911 रुपये एसएसटी ने जब्त किया.सबसे ज्यादा जब्ती कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडीह नाके से
27 मार्च को आसनसोल साउथ थाना थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी इलाके में विदेशी मुद्रा पकड़ा गया, भारतीय राशि में यह 9,79,182 रुपये था, इसके साथ 1,08,500 रुपये नकदी पकड़ा गया. कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर नाके पर 3.16 लाख रुपये और दुर्गापुरथाना क्षेत्र इलाके में तीन लाख रुपये पकड़ा गया.
28 मार्च को बाराबनी थाना क्षेत्र के रुणाकुड़ाघाट इंटरस्टेट नाके पर 10.50 लाख रुपये तथा सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर इंटरस्टेट नाके पर 1,86,500 रुपये पकड़ा गया.29 मार्च को कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडीह इंटरस्टेट नाके पर दो अलग-अलग मामलों में 1,44,600 रुपये और 1.50 लाख रुपये जब्त हुआ.
30 मार्च को कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडीह नाके पर दो अलग-अलग मामलों में चार लाख और 4,67,500 रुपये पकड़ा गया.एक अप्रैल को कोकओवन थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ पर चार लाख रुपये, आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के जुबली मोड़ नाके पर 15,81,500 रुपये और कुल्टी थाना क्षेत्र के डुबूडीह नाके पर 3,29,500 रुपये पकड़ा गया.
चार अप्रैल को डुबूडीह नाके पर 1.80 लाख रुपये पकड़ा गया.पांच अप्रैल को डुबूडीह नाके पर 1,61,800 रुपये पकड़ा गया.
छह अप्रैल को आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र में सात लाख रुपये और रानीगंज थाना क्षेत्र में 3,72,629 रुपये पकड़ा गया. जांच अभियान का सिलसिला जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










