हरियाणा से सोना चोरी कर जमालपुर में छिपा युवक अरेस्ट
Updated at : 19 Feb 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व बर्दवान के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुर इलाके से हरियाणा पुलिस टीम ने सोना चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. उसका नाम शेख सुमन बताया गया है. वह इसी गांव का बाशिंदा है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
बुधवार को पूर्व बर्दवान के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुर इलाके से हरियाणा पुलिस टीम ने सोना चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. उसका नाम शेख सुमन बताया गया है. वह इसी गांव का बाशिंदा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा के रोहतक सिटी इलाके की एक आभूषण दुकान में काम करता था. वहां काम करते समय उसने मौका पाकर सोना चुराया और यहां अपने गांव भाग आया था. बाद में फरार शेख सुमन के खिलाफ उस गहना दुकान के मालिक की शिकायत पर रोहतक थाने में केस दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी. इस क्रम में हरियाणा पुलिस की एक टीम पूर्व बर्दवान आयी और जमालपुर थाना की पुलिस की मदद से रामनाथपुर इलाके में जाकर आरोपी शेख सुमन को दबोच लिया. बुधवार को बर्दवान जिला अदालत से आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा पुलिस टीम रोहतक के लिए रवाना हो गयी. पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी शेख सुमन गत छह फरवरी को वहां जेवर दुकान से लाखों रुपयों का सोना चुरा कर भागा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




