केंदा ग्राम बचाओ कमेटी ने की पुनर्वास की मांग, किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Oct 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में मंगलवार शाम को केंदा ग्राम बचाओ कमेटी की ओर से पुनर्वास की मांग पर तथा ब्लास्टिंग के विरोध में प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
जामुड़िया.
इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में मंगलवार शाम को केंदा ग्राम बचाओ कमेटी की ओर से पुनर्वास की मांग पर तथा ब्लास्टिंग के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान ओसीपी का ट्रांसपोर्ट ठप कर प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान केंदा ग्राम बचाओ कमेटी के नयन गोप, आकाश बाउरी ने कहा कि न्यू केंदा ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण आये दिन केंदा गांव तथा करीब के क्षेत्रों में भू धसान की घटनाएं हो रही हैं. जबकि इसीएल प्रबंधन ग्रामीणों को पुनर्वास का केवल झांसा दे रहा है. इसके लिए कोई सार्थक पहल नहीं हो रही है. उन्होंने कहा की विगत कुछ दिनों पहले केंदा गांव के ग्रामीणों को पुनर्वास देने की मांग पर न्यू केंदा एजेंट कार्यालय का घेराव किया गया था. उस दौरान इसीएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा. मंगलवार को पूरे दिन महाप्रबंधक कार्यालय के पास ग्रामीण डटे रहे, लेकिन किसी प्रकार की कोई बैठक नहीं की गयी. जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन करते हुए न्यू केंदा पैच ओसीपी को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार पड़ रही है. ब्लास्टिंग का परिणाम है कि विगत कुछ दिन पहले बाउरी पाड़ा में धसान की घटना हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




