हादसे में ‘शंभू कचौड़ीवाले’ की मौत, इलाके में शोक
Updated at : 06 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

गिरजापाड़ा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया.
विज्ञापन
रानीगंज.
गिरजापाड़ा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. रानीगंज के प्रसिद्ध ””शंभू कचौड़ी वाले”” के नाम से मशहूर शंभू राउत(52) की एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गयी. रविवार शाम को हुई इस घटना के बाद से कॉलेज पाड़ा और पूरे रानीगंज क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच की है. कॉलेज पाड़ा निवासी शंभू राउत गिरजापाड़ा मुख्य मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे थे.इसी दौरान रानीगंज से बांकुड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक की गति इतनी अधिक थी कि चालक अपना संतुलन खो बैठा और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंभू जी लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े.अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली. हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है.समाज में सक्रिय व मिलनसार व्यक्तित्व
शंभू राउत केवल एक व्यवसायी ही नहीं, बल्कि मिलनसार व धार्मिक व्यक्ति भी थे. वे श्री हनुमान चालीसा संघ, रानीगंज के सक्रिय सदस्य थे. उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही संघ के सदस्यों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई
रानीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मेजिया स्थित दामोदर नदी के तट पर ले जाया गया. वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी, जहां उनका दाह संस्कार संपन्न हुआ.पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




