ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ साइकिल सवार की हुई मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

बाराबनी थाना क्षेत्र के पंचगछिया स्थित नूनी मोड़ पर मंगलवार सुबह ईंटों से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार धीरेन घोष (55) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आसनसोल.

बाराबनी थाना क्षेत्र के पंचगछिया स्थित नूनी मोड़ पर मंगलवार सुबह ईंटों से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार धीरेन घोष (55) की मौत हो गयी. वह चिंचुड़िया घोषपाड़ा के निवासी थे. हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा, जहां दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस के अनुसार, धीरेन घोष काम से लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

ट्रैक्टर मालिक ने दिया मुआवजे का भरोसा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की लापरवाही से अक्सर हादसे होते हैं. विरोध के बाद ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के परिजनों को 40 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola