रायना में डेढ़ वर्षीय बच्चे की खेलने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना इलाके के रुकसाना ग्राम में घर के पास ही एक तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने के दौरान तालाब में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना इलाके के रुकसाना ग्राम में घर के पास ही एक तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने के दौरान तालाब में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी. डेढ़ वर्षीय मृत बच्चे का नाम शेख सद्दाम है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से इलाके में मातम पसर गया. परिवार के लोगों ने बताया कि सद्दाम अपने दादा के साथ तालाब किनारे घूमने गया था. लेकिन थोड़ी देर बाद वह घर जाने की जिद करने लगा. तब उसके दादा ने उसे घर जाने के लिए बोल दिया. वह अकेले ही घर आने के दौरान अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा. इसी दौरान कब वह तालाब में गिर कर डूब गया किसी को पता नहीं चल पाया. काफी देर होने पर जब मां बच्चे को ढूंढने निकली तो उसका कुछ पता नहीं चला. बाद में घर के पास मौजूद तालाब में सद्दाम का शव तैरता देखा गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola