कुल्टी की सड़कों पर उतरे ‘महागुरु’, अजय पोद्दार के लिए किया रोड शो, SIR पर चुनाव आयोग का किया बचाव

Mithun Chakraborty Road Show: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी में डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग की भूमिका पर बड़ा बयान दिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट, देखें वीडियो.
Mithun Chakraborty Road Show| कुल्टी/आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कुल्टी विधानसभा सीट पर उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब फिल्म स्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर अजय पोद्दार के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे.
‘महागुरु’ की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर समर्थकों और स्थानीय लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने न केवल शक्ति प्रदर्शन किया, बल्कि वोटर लिस्ट से नाम हटाये जाने (SIR) को लेकर चल रहे सियासी विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी.
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कुल्टी
मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो कुल्टी के विभिन्न प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा. फूलों की बारिश और शंख ध्वनि के बीच मिथुन दा ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया. रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखा गया. मिथुन ने स्थानीय लोगों से डॉ पोद्दार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वोटर लिस्ट विवाद पर मिथुन का बड़ा बयान
रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा जताया. राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर, जिसमें भाजपा विरोधी दल मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोप लगा रहे हैं, मिथुन ने उसका बचाव किया.
SIR के मुद्दे पर मिथुन चक्रवर्ती बोले
- स्वतंत्र संस्था : भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) स्वतंत्र गवर्निंग बॉडी है. वह अपना कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ कर रही है.
- नियमों का पालन : वोटर लिस्ट के संशोधन या SIR का कार्य पूरी तरह से चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है.
Mithun Chakraborty Road Show: अजय पोद्दार के लिए मांगा समर्थन
मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी की जनता से अपील करते हुए कहा कि डॉक्टर अजय पोद्दार जैसे शिक्षित और समर्पित उम्मीदवार को चुनना क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन की लहर है और जनता भाजपा के विकास मॉडल के साथ खड़ी है.
कुल्टी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में मिथुन चक्रवर्ती का खासा प्रभाव माना जाता है. उनके इस रोड शो से आसनसोल औद्योगिक बेल्ट में भाजपा के पक्ष में माहौल और मजबूत होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें
प्रचार का अनोखा अंदाज : पुरुलिया के काशीपुर में हलवाई बने टीएमसी सौमेन बेलथरिया, तला खाजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




