सिलामपुर में दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की हुई मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के सिलामपुर आनंदपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

पानागढ़.

मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के सिलामपुर आनंदपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति नियंत्रित कर शव को थाने ले गयी. इस घटना में एक युवक घायल भी हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में यह दुर्घटना हुई. तेज गति में एक बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. तेज गति से टक्कर के बाद मौके पर ही एक बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गयी. वह पेशे से व्यापारी था. वहीं, अन्य बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गयी. घायल युवक को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया है. पुलिस ने मृतक का नाम सहदेव घोष(55) और ठिकाना पानागढ़ रेलपार इलाका बताया है. सहदेव की सिलामपुर बाजार में एक किराने की दुकान है. मंगलवार को दोपहर वे अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे, तभी उलटी दिशा से आयी दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.

घटनास्थल पर ही उक्त अधेड़ व्यापारी की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola