ePaper

आइएसपी सीएसआर के तहत सात स्कूलों में मिड डे मील सेवा बंद, छात्रों में निराशा

Updated at : 03 Nov 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसपी सीएसआर के तहत सात स्कूलों में मिड डे मील सेवा बंद, छात्रों में निराशा

मिड डे मील सेवा थी डिवाइन फाउंडेशन नामक एनजीओ के जिम्मे

विज्ञापन

एनजीओ की शिकायत, 10 माह से बिल का भुगतान नहीं होने से बंद करनी पड़ी सेवा

संतोष विश्वकर्मा, बर्नपुर

सेल-आइएसपी की सीएसआर परियोजना से संचालित सात स्कूलों में मिड डे मील सेवा बंद हो गयी है, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं दोपहर के भोजन से वंचित हो गए. बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल (प्राइमरी और हाई), बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल (प्राइमरी और हाई), बारी विद्यालय हाई स्कूल (प्राइमरी) और धेमोमेन फ्री प्राइमरी स्कूल में यह सेवा डिभाइन फाउंडेशन नामक एनजीओ के माध्यम से दी जा रही थी. एनजीओ संचालक ने बताया कि आईएसपी के सीएसआर विभाग ने पिछले दस महीनों से मिड डे मील का बिल भुगतान नहीं किया है. भुगतान न मिलने के कारण 1 अक्टूबर से सातों स्कूलों में मिड डे मील सेवा बंद कर दी गई. डिभाइन फाउंडेशन के मैनेजर अतनु शाह ने बताया कि संस्था आसनसोल नगर निगम के तहत 17 अन्य स्कूलों में भी मिड डे मील उपलब्ध कराती है, लेकिन आईएसपी से बकाया रकम लाखों रुपये तक पहुंच चुकी है. इस कारण कर्मचारियों के वेतन और राशन का भुगतान करना संभव नहीं रह गया. उन्होंने कहा कि सीएसआर विभाग के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण यह स्थिति बनी है.

आइएसपी प्रबंधन ने कहा, मुद्दे को विभाग तक पहुंचाया

आईएसपी जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भाष्कर कुमार ने बताया कि मिड डे मील सप्लाई करने वाली संस्था के साथ कुछ विभागीय समस्याएं उत्पन्न हुई हैं, जिसके कारण सेवा बंद की गई है. यह मामला संबंधित विभाग तक पहुंचा दिया गया है.

भोजन नहीं मिलने से बच्चों में मायूसी

बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भरत साव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मिड डे मील बंद रहने के कारण बच्चों में उदासी है. उन्होंने बताया कि बच्चे अब घर से टिफिन लाने लगे हैं ताकि दोपहर में भूखे न रहें. उन्होंने याद दिलाया कि आईएसपी की ओर से मिड डे मील सेवा 19 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी, लेकिन अब दस महीने का बकाया भुगतान न मिलने से सेवा ठप हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola