दुर्गापुर : माया देवी तारा आश्रम में की गयी नर नारायण सेवा
Updated at : 10 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को शहर के भिरंगी मोड़ से लगे चासीपाड़ा स्थित माया देवी तारा सेवा आश्रम में एक दिनव्यापी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उस दौरान सुबह से पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन के साथ नर नारायण सेवा की गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
सोमवार को शहर के भिरंगी मोड़ से लगे चासीपाड़ा स्थित माया देवी तारा सेवा आश्रम में एक दिनव्यापी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उस दौरान सुबह से पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन के साथ नर नारायण सेवा की गयी. अनुष्ठान में हरिद्वार जूना अखाड़ा से महामंडलेश्वर शुद्धगुणात्मक नंद जी महाराज, त्रिपुरा से महंत निर्मलानंद जी महाराज, दुर्गापुर त्रिनाथ आश्रम के रंजीत गिरि महाराज गुरु भाइयों के साथ पधारे हुए थे. संत-महात्माओं ने विधिवत मां तारा देवी की पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ-हवन संपन्न कराया. आश्रम के संरक्षक नफे सिंह ने बताया कि जन-जन तक सनातन धर्म का प्रसार के साथ अध्यात्म के प्रति लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से महायज्ञ किया गया. मां तारा देवी के दर्शन के लिए मंदिर बनाया गया है. जो भक्त बीरभूम के मां तारा देवी मंदिर जाने में असमर्थ हैं, वे दुर्गापुर के इस मंदिर में आकर दर्शन-पूजन कर सकते हैं. अनुष्ठान के दौरान दुर्गापुर नगर निगम के पूर्व बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हलदार, तृणमूल एससी-ओबीसी के जिला सचिव रवींद्र वाल्मीकि, तन्मय नंदी, सोमनाथ कुंडू सहित दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




