बिहार में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. कुछ जिलों में बारिश भी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, अगले 5 दिनों के बीच मौसम शुष्क बना रह सकता है लेकिन बारिश की भी चेतावनी दी गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य का तापमान 26.8 से 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही भी देखी जा रही. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है. बारिश का दौर अप्रैल में भी जारी रह सकता है. विभाग के मुताबिक, 1 अप्रैल को भोजपुर, भभुआ, बक्सर, अरलव, रोहतास और औरंगाबाद में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
आपके शहर में
आगे 4 दिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है. अगले दो दिनों के दौरान राज्य की कई जगहों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन दूसरी ओर बिहार के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है. 4 अप्रैल को लगभग आधे बिहार में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इन जिलों में कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, अररिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद समेत अन्य जिले शामिल हैं. इसके बाद 5 अप्रैल को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज में हल्की बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम लगभग शुष्क बना रहा. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस भभूआ (कैमूर) में दर्ज किया गया. जबकि राज्यभर का अधिकतम तापमान 26.8 से 37.5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.
पटना में मौसम का हाल
पटना में मौसम की बात करें तो, सुबह के वक्त कुछ-कुछ जगहों पर बादल दिख रहे. लेकिन दोपहर होते-होते कड़ी धूप होने से गर्मी का एहसास हो रहा. लेकिन रात-रात तक लोगों को राहत मिल जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, जिले में बारिश को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
Also Read: नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 महिलाओं की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए