पूर्व बर्दवान जिले में वाममोर्चा के प्रार्थियों ने भरे पर्चे
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 9:44 PM
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान डीएम कार्यालय में सोमवार को वाममोर्चा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान डीएम कार्यालय में सोमवार को वाममोर्चा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया. इस दिन रैली की शक्ल में ये लोग जिलाधिकारी कार्यालय तक गये और अपना नामांकन पत्र जमा किया. पार्क्स रोड स्थित माकपा जिला पार्टी कार्यालय से प्रार्थियों को लेकर यह रैली डीएम कार्यालय परिसर तक पहुंची. इस दिन मुख्य रूप से बर्दवान उत्तर, बर्दवान दक्षिण, मेमारी, जमालपुर, गलसी, खंडघोष, आउसग्राम, रायना, भातार समेत कुल नौ प्रत्याशियों ने यहां अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया. दूसरी ओर, सोमवार को हो कटवा महकमा शासक कार्यालय में भी वाममोर्चा समर्थित प्रार्थियों ने अपने नामांकन-पत्र जमा किये. इस दिन कटवा, मंगलकोट, केतुग्राम के प्रत्याशी मौजूद थे. वाममोर्चा के माकपा उम्मीदवारों ने सुबोध स्मृति भवन से महकमा कार्यालय तक एक विशाल जुलूस के साथ अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया. आज ही कालना विधानसभा पूर्व स्थली उत्तर ,पूर्वस्थली दक्षिण और मतेश्वर विधानसभा के वाम मोर्चा द्वारा नामित सीपीआईएम उम्मीदवारों ने कालना बैद्यपुर मोड़ से महकमा शासक कार्यालय तक एक विशाल जुलूस के साथ पहुंचे. यहां तीनों विधानसभा क्षेत्र के माकपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










