भैयादूज की रात कालीतला के दो घरों से बेशकीमती जेवरात व हजारों रुपये चोरी

Updated:
विज्ञापन
भैयादूज की रात कालीतला के दो घरों से बेशकीमती जेवरात व हजारों रुपये चोरी

शातिर भी पारखी. खरा सोना उड़ा ले गये और खोटा छोड़ गये उचक्के

विज्ञापन

रानीगंज. रानीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 88 के कालीतला इलाके में बीती रात दो घरों में दुस्साहसिक चोरी की घटना हो गयी. भाईफोटा यानी भैयादूज की रात जब घर के सदस्य सुबह नींद से जागे, तो उन्होंने पाया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. लोगों ने आकर दरवाजा खोला, तो देखा कि दरवाजे के तीन ताले काटे हुए थे. घर के अंदर चार अलमारियां खुली हुई थीं. अंदर के सारे सामान बिखरे पड़े थे. चोरों ने इमिटेशन ज्वेलरी को तोड़-तोड़ कर सोने चांदी के खरे परखा है एवं आलमारी में रखी सोने की चूड़ियां, कान की बाली-अंगूठी तथा समीरन कुंडू के मां के दिये गहने चोरी कर लिये गये. पुलिस के समक्ष रोटी बाटी हिंदी स्कूल के क्लर्क समीरन कुंडू ने दावा किया कि घर से लगभग 20 हजार नकद और सोने-चांदी के कीमती गहने चुरा लिये गये. वहीं, पड़ोस में रहनेवाले उमेश चौधरी के घर का ग्रिल खोल कर अंदर अलमारी व अन्य कबर्ड को खंगाला गया, पर वहां चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला. उमेश चौधरी के घर में रखे पैंट की पॉकेट से लगभग एक हजार रुपये चुरा लिये गये. इस तरह चोरों ने कुल मिला कर 21 हजार नकद और गहनों की चोरी की. घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 22 तारीख की आधी रात मुहल्ले खांडसुली स्थित एक गल्ला दुकान के गोदाम से रिक्शा वैन चोरी कर लिया गया था. इसका सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच बाजार एवं घनी बस्ती में चोरी की ऐसी घटना पहली बार हुई है, जिसने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी है. लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola