जामुड़िया : दुष्कर्म के मामले में ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 12:51 AM
घर से झगड़ा करके आयी महिला ने रास्ते में ट्रक चालक से मांगी थी लिफ्ट
जामुड़िया. जामुड़िया थाने की पुलिस ने ट्रक के अंदर एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम तपन कर्मकार और बबलू राणा है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रो के अनुसार वे मेदिनीपुर और हुगली जिले के निवासी हैं. शनिवार को पीड़िता की आसनसोल जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर से लोहे का सामान लेकर एक ट्रक जामुड़िया की ओर आ रहा था. उस ट्रक को बांकुड़ा होते हुए ज़ामुड़िया आना था. इस दौरान बांकुड़ा के विष्णुपुर में रास्ते में एक महिला खड़ी थी. वह घर में झगड़ा करके आयी थी. उसने ट्रक को हाथ देकर रोक लिया एवं उसने ट्रक चालक और खलासी से रामसागर स्थान पर छोड़ने का अनुरोध किया. ड्राइवर ने उसे ट्रक में उठा लिया काफी दूर आने के बाद विष्णुपुर के जयनगर के पास ड्राइवर ने ट्रक रोक दिया और खलासी को ब्रेड लाने के लिए भेज दिया. इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक के अंदर उस महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसे धमकाया. खलासी के वापस लौटने पर चालक पुनः ट्रक लेकर जामुड़िया के लिए रवाना हुआ. उस ट्रक ड्राइवर ने उस महिला को सड़क पर उतारने की कोशिश की, लेकिन महिला ने ट्रक से उतरने से इनकार कर दिया. ट्रक जामुड़िया औद्योगिक नगरी में सामान उतारकर जामुड़िया से बाहर जा रहा था. पीछा करके ट्रक चालक व खलासी को पकड़ लिया गया. महिला के परिवार को सूचना दी गयी है. आसनसोल जिला अदालत ने गिरफ्तार लोगों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










