ePaper

दूध के कंटेनर में छिपाकर गांजा तस्करी एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 06 Jul 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
दूध के कंटेनर में छिपाकर गांजा तस्करी एक तस्कर गिरफ्तार

माड़ग्राम थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात कालिदह ब्रिज के पास एक बाइक को रोका.

विज्ञापन

बीरभूम. बीरभूम जिला अब गांजा तस्करी का कॉरिडोर बनता जा रहा है. शनिवार को भगवान की तस्वीर की आड़ में गांजा के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आया है. इस बार तस्करी के लिए फिल्म पुष्पा राज की तर्ज पर दूध के कंटेनर का इस्तेमाल किया गया. माड़ग्राम थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात कालिदह ब्रिज के पास एक बाइक को रोका. तलाशी लेने पर बाइक पर रखे दूध के दो कंटेनर में करीब 26 किलो गांजा छिपा पाया गया. इस मामले में पुलिस ने तस्कर मनीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है, जो लजभपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

अदालत ने भेजा जेल हिरासत में

पुलिस ने आरोपी को रविवार को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश किया. अदालत ने मनीरुल इस्लाम को एक दिन के लिए जेल हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांजा तस्करी के इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग हैं, इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola