अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर पकड़े, फिर पुलिस को सौंपा
Published by :AMIT KUMAR
Published at :21 May 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टरों को गांववालों ने पकड़ लिया और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार सुबह जिला के आड़शा थाना क्षेत्र के तुंबा-झालदा इलाके में लोगों ने इन ट्रकों को रोका.
विज्ञापन
पुरुलिया.
अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टरों को गांववालों ने पकड़ लिया और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार सुबह जिला के आड़शा थाना क्षेत्र के तुंबा-झालदा इलाके में लोगों ने इन ट्रकों को रोका. गांव से कुछ दूर कंसाय नदी से बालू माफिया अवैध रूप से बालू निकलवाते हैं. इसे लेकर कई बार पुलिस व भू विभाग के अफसरों को सूचना दी गयी है, पर कार्रवाई नहीं की गयी. बालू के गोरखधंधे को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. पुलिस ने चारों ट्रकों को जब्त कर लिया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बालू की तस्करी और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे लोग आंदोलन करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










