दुर्गापुर रेल लाइन से लापता किशोर का सुराग नहीं

Updated at : 01 Jul 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर रेल लाइन से लापता किशोर का सुराग नहीं

कोकओवन थाना क्षेत्र के लेबरहाट से लगे दुर्गापुर मेन लाइन के पास दो दिन पहले देवा रूईदास(13) नामक किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. परिजनों की शिकायत पर थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में लगी है, पर अब तक उसका सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

कोकओवन थाना क्षेत्र के लेबरहाट से लगे दुर्गापुर मेन लाइन के पास दो दिन पहले देवा रूईदास(13) नामक किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. परिजनों की शिकायत पर थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में लगी है, पर अब तक उसका सुराग नहीं मिला है. मोहल्ले एवं आसपास के लोगों में कई तरह के आशंका है. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 7:00 बजे देवा को किसी ने फोन किया था. फिर वह अपने घर से निकला और फिर नहीं लौटा. परिजनों के फोन करने पर उसका सेलफोन बंद पाया गया. तलाश में परिजन रेल लाइन के पास गये, जहां देवा की एक जोड़ी चप्पल पटरी के किनारे पायी गयी. उसके बाद परिजनों व लोगों के मन में आशंका है. किशोर के चाचा निमाई रूईदास ने कहा कि देवा मंदबुद्धि है. बीच-बीच में अपने एक दोस्त के साथ रेल वागन से निकाले गये कोयले को कुछ रुपये के लालच में वैन से ठेलने चला जाया करता था. रविवार शाम उसे किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया. उसके बाद से फिर उसका पता नहीं चला.

उल्लेख्य है कि दुर्गापुर रेल लाइन के किनारे दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल )का विद्युत प्लांट है, जहां रेल लाइन से वागन के जरिए कोयला पहुंचाया जाता है. सूत्रों की मानें, तो डीपीएल से कोयला उतारने के बाद खाली वैगन जब लौटता है, तब कुछ स्थानीय लोग चोरी-छिपे वैगन में चढ़ कर कोयला झाड़ कर उसे बोरे में भर कर नीचे फेंकते हैं. चोरी के इस कोयले को छोटे वाहनों जैसे वैन, साइकिल पर लाद कर उसे शहर के होटल में बिक्री कर दिया जाता है. कोयले को छोटे वाहनों में ढुलाई के लिए इलाके के कोयला चोर कम उम्र वाले बच्चों का इस्तेमाल करते हैं एवं उन्हें मामूली राशि देकर उन्हें वैन ठेलने के काम में लगाते हैं. आशंका है कि लापता देवा भी कोयले ठेलने के उद्देश्य से रेल लाइन के किनारे गया होगा. उसके बाद वह गायब हो गया. कुछ लोगों ने अंदेशा जताया कि देवा रेल वैगन में कोयला चोरी करने के उद्देश्य से चढ़ा होगा, तभी असावधानी से वैगन के ऊपर हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मर गया होगा. उसका शव कोयले के वैगन के साथ चला गया होगा. अलबत्त, दुर्गापुर आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना विभाग की जानकारी में नहीं है. मामले की जांच स्थानीय प्रशासन कर रहा है. दूसरी ओर, कोकओवन थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के पास आखिरी फोन किसका आया था, इसकी पड़ताल की जा रही ह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola