तारापीठ में बस-बाइक टक्कर में युवक की मौत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
तारापीठ में बस-बाइक टक्कर में युवक की मौत

जिले के तारापीठ थाना क्षेत्र के भेड़ामारी मोड़ के पास शुक्रवार शाम बाइक व यात्री बस के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के तारापीठ थाना क्षेत्र के भेड़ामारी मोड़ के पास शुक्रवार शाम बाइक व यात्री बस के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान समीउल शेख (18) के रूप में की गयी है, जो नीमापाखुरिया गांव का रहनेवाला था और राजमिस्त्री के हेल्पर के रूप में काम करता था. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने यात्री बस को हिरासत में ले लिया है और उसके फरार चालक की तलाश में लग गयी है. मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस लग गयी है.

तेज रफ्तार बस ने गलत दिशा में मार दी टक्क

स्थानीय सूत्रों की मानें, तो तारापीठ डिपो से एक सरकारी बस कोलकाता की ओर जा रही थी. भेड़ामारी मोड़ पर यू-टर्न लेते समय बस से चालक का नियंत्रण खोया और गाड़ी गलत दिशा में चली गयी. उसी दौरान सामने से आ रही समीउल शेख की बाइक को बस ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट आयी. अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल समीउल शेख को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज गति और गलत दिशा में बस मोड़ने के कारण दुर्घटना हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola