25 लोगों पर गैर-जमानती धारा में मामला दर्ज, जितेंद्र तिवारी और गोपी पात्रा नामजद अभियुक्त

Updated at : 22 Feb 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
25 लोगों पर गैर-जमानती धारा में मामला दर्ज, जितेंद्र तिवारी और गोपी पात्रा नामजद अभियुक्त

शुक्रवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र में अजय नदी किनारे दरबारडांगा घाट पर बालू खनन के कार्य का निरीक्षण करने जाना आसनसोल के पूर्व मेयर तथा पांडवेश्वर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को भारी पड़ गया. दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट के कर्मचारी के पतिक शॉमंडल की शिकायत पर श्री तिवारी, उनके सहयोगी गोपी पात्रा व अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ जामुड़िया थाना में गैरजमानती धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.

विज्ञापन

आसनसोल.

शुक्रवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र में अजय नदी किनारे दरबारडांगा घाट पर बालू खनन के कार्य का निरीक्षण करने जाना आसनसोल के पूर्व मेयर तथा पांडवेश्वर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को भारी पड़ गया. दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट के कर्मचारी के पतिक शॉमंडल की शिकायत पर श्री तिवारी, उनके सहयोगी गोपी पात्रा व अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ जामुड़िया थाना में गैरजमानती धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. श्री तिवारी व उनके सहयोगियों पर वाटर प्रोजेक्ट के कर्मचारी श्री शॉमंडल को लाठी से पीटने तथा बचाने आये नारायण पात्र के साथ भी मारपीट करने और दोनों का मोबाइल फोन छीनने का आरोप है. शिकायत के आधार पर जामुड़िया थाना कांड संख्या 81/25 में बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/117(2)/304(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. मामले के जांच का दायित्व अवर निरीक्षक सुशोभन बनर्जी को दिया गया है. वर्ष 2020 में तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद श्री तिवारी पर एडीपीसी में दूसरी बार मामला दर्ज हुआ. इससे पहले कंबल वितरण के दौरान भगदड़ में हुई मौत को लेकर मामला दर्ज हुआ था. जिसमें श्री तिवारी को न्यायिक हिरासत में जेल की हवा खानी पड़ी थी. वाटर प्रोजेक्ट कर्मचारी ने क्या कहा अपनी शिकायत में, जिसपर हुआ मामला दर्ज दरबारडांगा गांव के निवासी व शिकायतकर्ता पतिक शॉमंडल ने अपनी शिकायत में लिखा कि शुक्रवार को वह दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट की देखभाल के कार्य में तैनात थे. दोपहर साढ़े बारह बजे जितेंद्र तिवारी, गोपी पात्रा व अन्य 20-25 लोग वहां आये और गोपी ने उनपर लाठी से हमला कर दिया. यह देख उनका मित्र नारायण पात्रा उन्हें बचाने के लिए आये, उनपर भी इनलोगों ने हमला कर दिया. इसकी खबर सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते ही जितेंद्र तिवारी और उनके लोगों वहां से भाग गए और इस दौरान दो मोबाइल फोन छीनकर ले गये.

क्या है पूरा मामला

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी शुक्रवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र में अजय नदी किनारे दरबारडांगा घाट पर अपने पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बालू खनन के कार्य का निरीक्षण करने गये थे. श्री तिवारी ने बताया कि दरबार घाट पर धड़ल्ले से मशीन लगाकर बालू का खनन हो रहा है, जिससे वहां स्थित वाटर प्रोजेक्ट को खतरा उतपन्न हो गया है. अपने पार्टी के नेताओं से यह जानकारी मिलने पर शुक्रवार को दरबारडांगा घाट का निरीक्षण करने गये थे. यहां आकर देखा तो नदी में मशीन लगाकर बालू निकाला जा रहा था. इसी तरह बालू खनन चलता रहा तो आगामी कुछ माह के अंदर ही वाटर प्रोजेक्ट बर्बाद हो जाएगा और यहां के लोगों की पानी की कठिन समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इसका निरीक्षण कर ही रहे थे कि स्थानीय 20-25 लोग वहां पहुंच गये और गो बैक, दूर हटो आदि नारा लगाते हुए उनलोगों के साथ उलझ गये. दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई. पुलिस आकर बीच बचाव करके दोनों पक्षों को हटा दिया. सभी वापस लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola