खंडघोष में तृणमूल प्रत्याशी के खिलाफ बगावत, बैनर लगाकर विरोध

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी नवीन चंद्र बाग के खिलाफ पार्टी के ही एक गुट ने खुला विरोध शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी नवीन चंद्र बाग के खिलाफ पार्टी के ही एक गुट ने खुला विरोध शुरू कर दिया है. ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर बैनर लगा दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

पार्टी के अंदर गुटबाजी तेज

तृणमूल के एक गुट ने अपने ही उम्मीदवार को हटाने की मांग तेज कर दी है. बैनर पर “तृणमूल कांग्रेस के आम कार्यकर्ता-समर्थक, खंडघोष” के नाम से विरोध दर्ज कराया गया है. इस घटनाक्रम से जिला नेतृत्व की चिंता बढ़ गयी है.

इलाके में बढ़ा तनाव

खंडघोष क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर गुटीय संघर्ष की स्थिति बन गयी है. कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है. राजनीतिक हलकों में इसे चुनाव से पहले तृणमूल के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola