हत्या के आरोपी की निशानदेही पर विस्फोटक बरामद

Updated at : 20 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी की निशानदेही पर विस्फोटक बरामद

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के बीसिया ग्राम में दो माह पहले तृणमूल कांग्रेस नेता बैतुल्ला शेख की तीन बम मार कर हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के बीसिया ग्राम में दो माह पहले तृणमूल कांग्रेस नेता बैतुल्ला शेख की तीन बम मार कर हत्या कर दी गयी थी. उस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सागर शेख को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है. आरोपी सागर शेख की निशानदेही पर बीसिया ग्राम पुकुर पाड़ इलाके से शुक्रवार देर शाम एक किलोग्राम विस्फोटक व बारूद बरामद किया गया. बम निरोधी दस्ते ने शनिवार को वहां पहुंच कर विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया. कोर्ट से आरोपी सागर शेख को चार दिनों की हवालात में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola