कुनुस्तोड़िया में सोत्साह मना मजदूर दिवस, ऊर्जा योद्धाओं के समर्पण को जीएम का नमन

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
कुनुस्तोड़िया में सोत्साह मना मजदूर दिवस, ऊर्जा योद्धाओं के समर्पण को जीएम का नमन

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रानीगंज.

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए उनके कठिन श्रम को नमन किया गया.

समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनंत घोष की मुख्य उपस्थिति में हुई.इस विशेष अवसर पर माननीय कोयला मंत्री (भारत सरकार) जी. किशन रेड्डी तथा ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेशों को पढ़कर सुनाया गया.इन संदेशों के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता दोहराई गयी.

श्रमिकों की बदौलत राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा : अनंत घोष

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक अनंत घोष ने कहा की राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला श्रमिक दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं. उनके इस समर्पण को पूरा राष्ट्र नमन करता है. श्री घोष ने जोर देकर कहा कि प्रबंधन की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने श्रमिक साथियों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें.उन्होंने पूरे ””कुनुस्तोड़िया परिवार”” को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

यूनियन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम को विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और मजदूरों के अधिकारों व एकता पर बल दिया.क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक संदेश वडाडे ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. इस समारोह में क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों के अभिकर्ता (एजेंट), विभागीय प्रधान, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. गौरतलब है कि क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सभी इकाई कार्यालयों में भी ध्वजारोहण और विविध कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूर दिवस मनाया गया.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola