जामुड़िया : कोयला उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाये जोर : सीएमडी सतीश झा

Updated at : 03 Feb 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
जामुड़िया : कोयला उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाये जोर : सीएमडी सतीश झा

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के सीएमडी सतीश झा ने रविवार को अपने दौरा को जारी रखते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर बैठक की. फिर सतीश झा ने केंदा क्षेत्र के ओसीपी का दौरा किया. केंदा क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के सीएमडी सतीश झा ने रविवार को अपने दौरा को जारी रखते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर बैठक की. फिर सतीश झा ने केंदा क्षेत्र के ओसीपी का दौरा किया. केंदा क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया. ओसीपी का निरीक्षण करने के बाद सीएमडी ने केंदा क्षेत्र के महाप्रबंधक समेत सभी विभागाध्यक्ष के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की.

इसमें उन्होंने कोयला उत्पादन बढ़ाने और इसीएल को के कोयला उत्पादन लक्ष्य को पाने में सभी संबद्ध लोगों से मिल कर सहयोग करने की अपील की. केंदा क्षेत्र का दौरा करने के बाद सीएमडी ने सोनपुर बाजारी क्षेत्र का भी दौरा किया और कोयला उत्पादन कार्यों का जायजा लेकर कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी निर्देश दिये. सोनपुर बाजारी पहुंचने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक आनंद मोहन ने उनका स्वागत किया. सीएमडी ने गेस्ट हाउस में सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक समेत सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola