बांकुड़ा में बारिश से उफनी द्वारकेश्वर नदी, पुलिया पर फंसी चार पहिया कार
Author Ganesh mahto
Updated:
विज्ञापन

पानी का दबाव इतना अधिक था कि वाहन बीच पुल में अटक गया.
विज्ञापन
रात के अंधेरे में बड़ा हादसा टला, चालक और यात्री बाल-बाल बचे
बांकुड़ा. कम दबाव के क्षेत्र के कारण हो रही लगातार बारिश से शनिवार को द्वारकेश्वर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया. इसी नदी पर स्थित बांकुड़ा शहर से सटा मीनापुर कॉजवे पूरी तरह जलमग्न हो गया. नदी का पानी कॉजवे के ऊपर से बहता रहा. इसी दौरान शनिवार रात एक छोटा चार पहिया वाहन कॉजवे पार करते वक्त तेज बहाव में फंस गया. पानी का दबाव इतना अधिक था कि वाहन बीच पुल में अटक गया. चालक और यात्री किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे.तेज बहाव में नियंत्रण खो बैठा चालक
एक स्थानीय निवासी और कार में सवार यात्री ने बताया कि रात के अंधेरे में कार पुल से गुजर रही थी. पानी का बहाव बहुत तेज था, जिससे कार आगे नहीं बढ़ पाई. कॉजवे के बीच पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. पानी का बहाव कार को किनारे की ओर धकेलने लगा और किसी भी पल कार पुल के नीचे गिर सकती थी. खतरा भांपते हुए चालक और यात्री तुरंत कार से बाहर निकल आये. कार बहाव में झुककर पुल के पिलर में फंस गयी.स्थानीय लोगों ने दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच
रविवार सुबह स्थानीय निवासियों ने बांकुड़ा सदर थाना को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया.प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि जलमग्न और खतरनाक पुल पर यातायात रोकने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए. बांकुड़ा बाजार में साइकिल से सब्जियां लाने वाले दुलाल माल ने कहा कि इस पुल से रोज सैकड़ों लोग, खासकर छात्र, आवाजाही करते हैं. बारिश के दौरान पुलिया धंस जाती है जिससे आवागमन बाधित होता है. रात में पुल पार करना बेहद जोखिमभरा हो जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










