बांकुड़ा में ड्रोन से धान के खेतों में कीटनाशक छिड़काव

Updated at : 17 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा में ड्रोन से धान के खेतों में कीटनाशक छिड़काव

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों के बीच मंगलवार को छातना प्रखंड क्षेत्र के झगरापुर गांव में किसानों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर धान के खेतों में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों के बीच मंगलवार को छातना प्रखंड क्षेत्र के झगरापुर गांव में किसानों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर धान के खेतों में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया. यह पहल कृषि सूचना परामर्श केंद्र की ओर से की गयी.

पारंपरिक खतरे से मुक्ति

अब तक किसानों को घुटनों तक पानी में उतरकर कीटनाशक छिड़कना पड़ता था, जिससे साँप के काटने का जोखिम रहता था. हर साल इस कारण कई किसानों की जान तक चली जाती थी. ड्रोन के उपयोग से यह खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है. कम समय में ज्यादा फायदा

मंगलवार को लगभग 50 बीघा खेतों में ड्रोन से छिड़काव किया गया. किसानों का कहना है कि एक बीघा में छिड़काव कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. इससे समय और मेहनत बचती है, साथ ही कीटनाशक बड़े क्षेत्र में समान रूप से फैलता है. ग्रामीण किसान तकनीक से खुश हैं. कहते हैं कि अब वे इसी तरीके का इस्तेमाल करेंगे क्योंकि इससे फसल सुरक्षित रहती है और कीटनाशकों का असर भी लंबे समय तक रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola