ePaper

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान में देवेश चक्रवर्ती को फिर कांग्रेस की कमान

Updated at : 15 Aug 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान में देवेश चक्रवर्ती को फिर कांग्रेस की कमान

साथ ही जिला के सक्रिय नेता एवं कार्यकर्ताओं को भी शुक्रियादा किया.

विज्ञापन

फिर बनाये गये कांग्रेस जिलाध्यक्ष समर्थकों में उत्साह पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ संगठन को देंगे मजबूती आसनसोल. हर राजनीतिक दल अगले वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन की मजबूती में लग गया है. इस क्रम में कांग्रेस की ओर से फिर पश्चिम बर्दवान के पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान देवेश चक्रवर्ती को ही दी गयी है. जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने फिर दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, शुभंकर सरकार, अधीर रंजन चौधरी को धन्यवाद दिया. साथ ही जिला के सक्रिय नेता एवं कार्यकर्ताओं को भी शुक्रियादा किया. कहा कि वह अपनी तरफ से संगठन को मजबूत करने के लिये पूरी कोशिश करेंगे. पुराने लोग जो किसी कारण पार्टी से निकल गये हैं, उनकी वापसी की कोशिश करेंगे. यह भी कहा कि यदि इंडियन नेशनल कांग्रेस मजबूत नहीं हुई, तो देश भी मजबूत नहीं हो पायेगा. देश में सांप्रदायिक शक्तियां लोकतांत्रिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना चाहती हैं. कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है और यह एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आगे आने के लिए कहा. कांग्रेस के सभी शाखा संगठन एक जुट होकर पार्टी को एक मजबूती के साथ आगे ले जायेगे. पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक सिरे से बूथ लेवल पर तैयारी शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola