नियामतपुर के जंगल में दिखा हिरण, वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 10 Mar 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
नियामतपुर के जंगल में दिखा हिरण, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में हिरण जंगल में भोजन की तलाश में घूमता दिख रहा है, वहीं एक युवक उसका पीछा कर वीडियो बना रहा है.

विज्ञापन

आसनसोल. नियामतपुर थाना अंतर्गत डेडी प्लास बगान इलाके में एक हिरण देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हिरण जंगल में भोजन की तलाश में घूमता दिख रहा है, वहीं एक युवक उसका पीछा कर वीडियो बना रहा है. बराचक संथाली पाड़ा निवासी स्वपन के अनुसार, एक सप्ताह पहले उन्होंने कन्यापुर आइटीआइ कॉलेज के पीछे हिरण को जंगल में भागते देखा था. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय लोग हिरण को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उसके जीवन को खतरा हो सकता है. वन विभाग को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि हिरण सुरक्षित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola