बांकुड़ा : युवा साथी योजना में नाम पंजीकरण को उमड़े हजारों नौजवान

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार की युवा साथी योजना में नाम पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होते ही जंगलमहल क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

पश्चिम बंगाल सरकार की युवा साथी योजना में नाम पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होते ही जंगलमहल क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला. रायपुर ब्लॉक के रायपुर मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगाए गए कैंप में हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई युवतियां गोद में बच्चे लेकर लाइन में खड़ी नजर आयीं. भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए रायपुर ब्लॉक की दस ग्राम पंचायतों के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाये गये.

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी, 3,500 फॉर्म जमा

कैंप की देखरेख बीडीओ उदयनारायण डे और जॉइंट बीडीओ उत्पल रॉय कर रहे हैं. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले ही दिन करीब 3,500 आवेदन फॉर्म जमा हुए. बीडीओ उदयनारायण डे ने बताया कि एक ही स्थान पर कैंप लगाने से अत्यधिक भीड़ और लंबी कतारें लग जाती हैं, इसलिए सुचारू संचालन के लिए दो स्थानों पर व्यवस्था की गई है. कैंप में युवा साथी योजना के अलावा युवाश्री, लक्ष्मी भंडार और कृषक बंधु जैसी अन्य योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध कराये गये. कैंप में जिला यूथ तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष संजय मंडल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के यूथ अध्यक्ष और नेता भी मौजूद रहे. वहीं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए रायपुर थाना पुलिस भी सतर्क रही. रायपुर विधानसभा के विधायक मृत्युंजय मुर्मू ने भी कैंप का निरीक्षण किया.

‘नौकरी नहीं मिली, इसलिए योजना से उम्मीद’

कैंप में पहुंची मालती मुर्मू, विशाखा मांडी, रविनाथ टुडू, सुमित्रा लोहार, स्वपन दुले और जयश्री मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रति माह 1,500 रुपये देने की घोषणा से उन्हें उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें रोजगार नहीं मिला है, इसलिए वे लंबी कतार में खड़े होकर फॉर्म लेकर भरा और जमा किया है. अब वे बैंक खाते में राशि आने का इंतजार कर रहे हैं. योजना को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, प्रशासन ने व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola