खंडघोष में पुलिस की भूमिका के खिलाफ वामपंथियों का थाना घेराव

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष थाने का सोमवार को वामपंथियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष थाने का सोमवार को वामपंथियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया. माकपा नेताओं का कहना है कि पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए काम करती है. जब लोग मुसीबत में हों तो उनके साथ जिस पुलिस को रहने की जरूरत है वह पुलिस ऐसा करने की बजाय, पुलिस सत्ताधारी दल तृणमूल की तरह काम कर रही है तृणमूल नेताओं के इशारे पर वह काम कर रही है.

यह आरोप लगाते हुए माकपा के पूर्व बर्दवान के खंडघोष ब्लॉक के कार्यकर्ता और समर्थकों ने थाने का घेराव किया. माकपा ने जुलूस निकाल थाना का घेराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया. इस दौरान अल्टीमेटम देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर पुलिस की भूमिका नहीं बदली तो वाम नेतृत्व बड़ा आंदोलन करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola