तपसी में तृणमूल प्रत्याशी के दीवार लेखन पर गोबर, बढ़ा तनाव
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी (मस्जिद पाड़ा) इलाके में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के दीवार लेखन को अज्ञात लोगों ने गोबर पोतकर खराब कर दिया.
विज्ञापन
जामुड़िया.
विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी (मस्जिद पाड़ा) इलाके में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के दीवार लेखन को अज्ञात लोगों ने गोबर पोतकर खराब कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गयी है.
प्रत्याशी ने की निंदा
तृणमूल प्रत्याशी हरेराम सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










