लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से पूर्व बर्दवान व बीरभूम में बाढ़ जैसे हालात बने

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से पूर्व बर्दवान व बीरभूम में बाढ़ जैसे हालात बने

तनाव. नदियाें में उफान, पानी के तेज प्रवाह से टूट रहे तटबंध, बाढ़ की आशंका, भय के साये में ग्रामीण

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कई ब्लॉकों में लगातार बारिश और डैम से छोड़े जा रहे अतिरिक्त जल के कारण स्थिति विकराल होती जा रही है. एक ओर अजय नदी और दूसरी ओर दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं.

मंतेश्वर ब्लॉक के शूशूनिया ग्राम पंचायत इलाके में पान बेड़ियां गांव से मालंबा बाजार जाने वाले पक्के सेतु के ऊपर से ही नदी का पानी बह रहा है. पानी के तेज प्रवाह के कारण दोनों किनारों के गांवों के निवासियों की परेशानियां बढ़ गयी हैं. कई ग्रामीण तेज धारा के बीच से ही जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं.

भागीरथी नदी के कटान से घर और जमीन बह गये

वहीं, पूर्वस्थली ब्लॉक के नसरतपुर पंचायत के किशोर गंज इलाके में भागीरथी नदी के कटान से कई मकान नदी में समा गये हैं. बाकी मकानों में रहने वाले लोग डरे और सहमे हुए हैं. आनन-फानन में नदी किनारे के मकानों के लोग अपना सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं.

ब्लॉक प्रशासन ने नदी के तेज प्रवाह के कारण हो रही कटान को देखते हुए लोगों को सतर्क किया है और सभी को अविलंब मकान खाली कर शिविरों में आश्रय दिया जा रहा है. कटान के चलते खेतिहर जमीन भी नदी के गर्भ में समाती जा रही है. इस गांव में करीब तीन सौ परिवार रहते थे, लेकिन कटान की वजह से कई परिवार पलायन कर चुके हैं. गांव के लोगों ने जिला और ब्लॉक प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola