गैस किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
शहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर बुधवार को एलआइसी कार्यालय के पास स्थित प्रयास एचपी गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा.
विज्ञापन
आसनसोल.
शहर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर बुधवार को एलआइसी कार्यालय के पास स्थित प्रयास एचपी गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग जमा होकर एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के करीब एक माह बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई है. कई लोगों के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ चुका है, लेकिन वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिला. इससे लोगों में असंतोष बढ़ गया है.पहले भी हो चुका है विरोध
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है. इससे पहले भी इसी मुद्दे पर उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए जीटी रोड तक जाम कर दिया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. बुधवार को उपभोक्ताओं ने एजेंसी अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. अधिकारियों ने केवल आपूर्ति होने पर सिलेंडर देने की बात कही, जिससे लोग और नाराज हो गए और हंगामा बढ़ गया.पुलिस ने संभाली स्थिति, चेतावनी जारी
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. काफी देर बाद मामला नियंत्रित हुआ, लेकिन उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










