ePaper

अपने ही घर में फंदे से झूलकर दे दी जान

Updated at : 25 Sep 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
अपने ही घर में फंदे से झूलकर दे दी जान

रोज की तरह बीती रात भी वह पूरे दिन टोटो चला कर रात 11:30 बजे के आसपास अपने घर पहुंचा.

विज्ञापन

रानीगंज. शहर के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत शिशु बागान कोड़ा पाड़ा में रहने वाले युवक राजकुमार दत्ता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार दत्ता पेशे से टोटो चालक था. वह किसी और का टोटो किराये पर लेकर चलाता था. रोज की तरह बीती रात भी वह पूरे दिन टोटो चला कर रात 11:30 बजे के आसपास अपने घर पहुंचा. उसने टोटो को पार्क किया और अपने घर घुस गया. इसके बाद जब सुबह वह टोटो लेकर नहीं निकला तो टोटो के मालिक उसके घर पहुंचा और काफी देर तक बुलाने के बाद भी जब राजकुमार ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने आसपास के लोगों को खबर दी. आसपास के लोग उसके घर के अंदर घुसे और देखा कि राजकुमार ने फंदे से झूल रहा है. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला है. सूचना पाकर 36 नंबर वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी दिब्येंदु भगत भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि आत्महत्या के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि राजकुमार का एक छोटा बेटा है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उसके परिवार के देखभाल करने के लिए सभी जरूरी मदद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola