कुनुस्तोड़िया कोलियरी में 7श्रमिकों का सेवाकाल पूरा, दी गयी विदाई

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अधीन कुनुस्तोड़िया कोलियरी में शनिवार को भावुक विदाई समारोह आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामुड़िया.

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के अधीन कुनुस्तोड़िया कोलियरी में शनिवार को भावुक विदाई समारोह आयोजन किया गया. कोलियरी के एजेंट ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में सात समर्पित श्रमिकों- अभिजीत घोष, मुन्ना राजभर, गंगासागर मंडल, तुलसी हरिजन, इशाक मियां, बुधन मोहाली व सुभाष बाउरी को लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी.

मौके पर कोलियरी एजेंट अमित कुमार सिन्हा, मैनेजर अनिल कुमार बोहरा और पर्सनेल मैनेजर हर्षणा लाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को फूलों की माला पहनायी और कंपनी सर्टिफिकेट व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. एजेंट अमित कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि इन श्रमिकों ने अपने जीवन के स्वर्णिम-वर्ष कोलियरी और कंपनी के विकास के लिए समर्पित किये हैं. प्रबंधन व श्रमिक संगठन सदैव उनके योगदान के ऋणी रहेंगे. समारोह में उपस्थित सहकर्मियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने नम आंखों से अपने साथियों के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola