ePaper

छात्र की संदेहास्पद मौत से केंदा में बवाल, पथावरोध व प्रदर्शन

Updated at : 03 Nov 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र की संदेहास्पद मौत से केंदा में बवाल, पथावरोध व प्रदर्शन

छात्र की मौत को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

पुरुलिया में निजी आवासीय स्कूल की घटना, परिजनों को हत्या का शक 10 घंटे तक सड़क पर अवरोध करते रहे लोग, लग गया जाम पुरुलिया. जिले के केंदा इलाके में सोमवार सुबह तब तनाव फैल गया, जब रामकृष्ण शारदा मिशन विद्यामंदिर के कक्षा नौ के छात्र शंभु कुंभकार (14) का शव रविवार रात हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. छात्र की मौत को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन पर

लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने छात्र की मौत की सूचना समय पर नहीं दी और बिना अनुमति के शव को अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में स्कूल पहुंच गये और केंदा-टामना राज्य सड़क को करीब 10 घंटे तक जाम कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. छात्र की मां नमिता कुंभकार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गयी है. कहा कि रविवार रात करीब 9:00 बजे स्कूल से फोन आया कि उनका बेटा बीमार है, मगर चाकोलतोर ग्रामीण अस्पताल पहुंचने पर पाया कि वह मृत है.

हिरासत में लिये गये प्रबंधन समिति के दो सदस्य, जांच जारी

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि शंभु का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला. वहीं, परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रबंधन सच छिपाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दो दिनों की छुट्टी की घोषणा कर दी है. पुलिस ने प्रबंधन समिति के दो सदस्यों जगन्नाथ महतो व विश्वनाथ महतो को हिरासत में लिया है. विरोध प्रदर्शन और तनाव के कारण सोमवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका. पुलिस के अनुसार, मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर मौत के कारणों की जांच की जाएगी.

अभिभावकों में खौफ कई लोग अपने बच्चों को घर ले गये

घटना के बाद स्कूल परिसर में दहशत फैल गयी है. इस विद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जिनमें 400 से अधिक हॉस्टल में रहते हैं. घटना की खबर फैलते ही कई अभिभावक अपने बच्चों को हॉस्टल से घर ले गये. पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola