काउंटिंग से पहले दुर्गापुर में भाजपा का रणनीतिक मंथन, एजेंट्स को मिले निर्देश

Published by :AMIT KUMAR
Published at :02 May 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
काउंटिंग से पहले दुर्गापुर में भाजपा का रणनीतिक मंथन, एजेंट्स को मिले निर्देश

राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार चार मई को होनी है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार चार मई को होनी है. उससे पहले भाजपा ने चुनाव नतीजों को लेकर अपनी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को दुर्गापुर के एक निजी होटल में अहम बैठक की. इसमें पार्टी के उम्मीदवारों, काउंटिंग एजेंट्स और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया. पार्टी सूत्रों की मानें, तो बैठक में भाजपा के बंगाल पर्यवेक्षक सुनील बंसल, वरिष्ठ नेता सतीश धान व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद थे. बर्दवान, कटवा, बीरभूम व बोलपुर के चार सांगठनिक जिलों के कुल 28 प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट्स भी बैठक में शामिल हुए.

मतगणना प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना के दौरान एजेंट्स को जरूरी दिशानिर्देश देना और संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाना था. पार्टी नेतृत्व ने हर विधानसभा क्षेत्र में स्थिति मजबूत बनाये रखने पर बल दिया. साथ ही एजेंट्स को किसी भी स्थिति में सतर्क व प्रशिक्षित रहने के निर्देश दिये गये.

स्ट्रॉन्ग रूम व ईवीएम प्रक्रिया पर फोकस

सूत्रों की मानें, तो बैठक में स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी, काउंटिंग हॉल की व्यवस्था तथा इवीएम व वीवीपैट मिलान प्रक्रिया जैसे तकनीकी पहलुओं पर सविस्तार चर्चा की गयी. नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व मतगणना को लेकर सतर्क है और सांगठनिक समन्वय को मजबूत किया जा रहा है. मतगणना से पहले भाजपा की इस रणनीतिक बैठक को अहम माना जा रहा है. दुर्गापुर में बैठक के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं और सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गये हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola