तृणमूल पर लगा भाजपा के प्रचार में बाधा देने का आरोप

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के तीन नंबर वार्ड अंतर्गत बी-जोन इलाके में भाजपा की ओर से चलया जा रहे घर घर संपर्क अभियान को असामाजिक तत्वों द्वारा रोके जाने पर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के तीन नंबर वार्ड अंतर्गत बी-जोन इलाके में भाजपा की ओर से चलया जा रहे घर घर संपर्क अभियान को असामाजिक तत्वों द्वारा रोके जाने पर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. जिससे भाजपा के अभियान में बाधा पड गयी. भाजपा की ओर से तृणमूल के पूर्व पार्षद धृति बनर्जी एवं उनके पति एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर प्रचार में बाधा देने का आरोप लगाते हुए बी जोन फांड़ी का घेराव किया गया एवं दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की ओर से लगाये जा रहे आरोपों को गलत बताया है.

क्या है मामला

सोमवार देर संध्या स्टील टाउनशिप के विलियम केरी सेक्टर में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पत्र को घर घर वितरण करने का कार्य चल रहा था. तभी कुछ लोग आ धमके एवं पत्र वितरण कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहरी बताकर नशे की हालत में लोगों को भयभीत करने का आरोप लगाया एवं प्रचार कार्य को बंद करा दिया. घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के अन्य कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे एवं तृणमूल पर प्रचार कार्य में बाधा डालने एवं कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए बी-जोन फांड़ी के समक्ष प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज कराई.

क्या है आरोप

भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र शेखर बनर्जी, महिला नेत्री मीता चटर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया और महिला कार्यकताओं को भी नहीं बख्शा गया. घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद धृति बनर्जी जालान और उनके पति सौगत बनर्जी उर्फ पप्पू का हाथ है.

तृणमूल ने आरोपों को बताया गलत

इस बारे में वार्ड के पूर्व पार्षद धृति बनर्जी जलान, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष ने बीजेपी के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि बीजेपी के कुछ बाहरी लोग नशे में धुत होकर विलियम केरी, मेघनाथ साहा और रामानुजम इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार के नाम पर अशांति फैला रहे थे. जिसकी शिकायत मिलते ही स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola