ePaper

धर्म-जाति के नाम पर बंगाल को भाजपा ने किया अशुद्ध : देवांशु भट्टाचार्य

Updated at : 14 Aug 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
धर्म-जाति के नाम पर बंगाल को भाजपा ने किया अशुद्ध : देवांशु भट्टाचार्य

गोगला अंचल के पानसूली मोड़ से लेकर मदारबानी दुर्गा मंदिर तक गयी रैली में पांडवेश्वर के तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती व प्रदेश युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य शामिल हुए.

विज्ञापन

गोगला अंचल में तृणमूल की शुद्धीकरण रैली व सभा में शामिल हुए नरेंद्रनाथ व देवांशु भट्टाचार्य पांडवेश्वर. पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लावदोहा ब्लॉक अंचल के गोगला में भाजपा के कार्यक्रम के जवाब में तृणमूल कांग्रेस की शुद्धीकरण विरोध रैली व सभा की गयी. गोगला अंचल के पानसूली मोड़ से लेकर मदारबानी दुर्गा मंदिर तक गयी रैली में पांडवेश्वर के तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती व प्रदेश युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य शामिल हुए. मौके पर भाजपा को छोड़ कर सैकड़ों लोग तृणमूल में शामिल हुए. तृणमूल के प्रदेश युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, पांडवेश्वर ब्लॉक के सभापति किरिटी मुखर्जी, लावदोहा ब्लॉक सभापती सत्यदीप घटक, पश्चिम बर्दवान जिला सचिव सुजीत मुखर्जी, गोगला अंचल सभापति गौतम घोष, बीरबहादुर सिंह, निताई मंडल, संतोष पासवान, रामचरित्र पासवान तथा समस्त तृणमूल कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभा के पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के सभास्थल को गोबर मिश्रित जल से धोकर शुद्ध किया. देवांशु ने कहा कि भाजपा ने बंगाल को जाति-धर्म के नाम पर बांट कर अशुद्ध व अस्वच्छ कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola