भाजपा के बैनर पर पोता गोबर, माहौल गरमाया

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 07 Apr 2026 9:57 PM

विज्ञापन

चुनाव का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है, त्यों-त्यों सियासी पारा चढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

चुनाव का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है, त्यों-त्यों सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. चुनावी प्रचार के बीच दुर्गापुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में लिखे प्रचार सामग्री को विकृत करने का सिलसिला जारी है. अभी तक तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवार के प्रचार सामग्री को विकृत करने का आरोप लगा रही थी.

जबकि इस बार भाजपा की ओर से प्रचार सामग्री विकृत करने का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर माहौल में उत्तेजना देखी गयी. बताया जाता है कि शहर के वार्ड 38 के दुर्गापुर केमिकल इलाके में लगे भाजपा के दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट के उम्मीदवार लखन घरुई के समर्थन मे लगाए गए बैनर में किसी ने गोबर पोत दिया. बैनर में लगे भाजपा उम्मीदवार के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह पर गोबर पोत देने की घटना से भाजपाइयों में रोष देखा गया बुधवार की सुबह प्रचार में निकलने के दौरान इस कुकृत्य को भाजपा उम्मीदवार लखन घरुई ने देखा और अपने हाथों से बैनर पर लगे गोबर को साफ किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस अपने प्रचार सामग्री पर कादा, मिट्टी पोत कर भाजपा को बदनाम करने में लगी थी. लेकिन उससे कोई फायदा होता ना देख अब भाजपा के प्रचार सामग्री को निशाना बना रही है.

उन्होंने कहा कि इन सब से कुछ नहीं होने वाला है. जनता तृणमूल कांग्रेस की हकीकत जान गई है. जनता उन्हें चुनाव में सबक सिखाएगी. घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्य भाजपा करती आई है. तृणमूल कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है. घटना की नजाकत को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola