वृद्धाश्रम में उल्लास के साथ मना भाईफोटा उत्सव

Updated:
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में उल्लास के साथ मना भाईफोटा उत्सव

परंपरा के अनुसार महिलाओं ने वृद्धाश्रम के पुरुष निवासियों के माथे पर चंदन का तिलक और सिर पर दूर्वा लगाकर भाईफोटा दिया.

विज्ञापन

अंडाल. खांद्रा स्थित उदवर्तन वृद्धाश्रम में इस वर्ष भी भाईफोटा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वर्तमान में यहां 21 महिलाएं और 15 पुरुष रह रहे हैं. कार्यक्रम में रानीगंज की पूर्व विधायक रुनु दत्ता, समाजसेवी नरेश शर्मा, उत्तम साधु समेत कई अतिथि उपस्थित रहे. परंपरा के अनुसार महिलाओं ने वृद्धाश्रम के पुरुष निवासियों के माथे पर चंदन का तिलक और सिर पर दूर्वा लगाकर भाईफोटा दिया. संस्कार संस्था की ओर से सभी निवासियों को नए वस्त्र प्रदान किए गए और विशेष दोपहर भोज की व्यवस्था की गई. परिवार से दूर, भावनाओं से जुड़ा दिन कोलकाता के इच्छापुर से आई अर्चना चटर्जी ने बताया कि वे अपने दादा अर्धेंदु मुखर्जी को भाईफोटा देने आई हैं, जो कई वर्षों से इस वृद्धाश्रम में रह रहे हैं. वहीं, टॉलीगंज से आई शिखा चटर्जी और रीता घटक ने पहली बार अपने दादाजी रामरंजन रॉय को भाईफोटा दिया. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम द्वारा इस पावन अवसर के लिए आमंत्रण पाकर वे भावविभोर हैं. एक बुजुर्ग निवासी ने कहा, “हममें से कई लोग वर्षों से अपने परिवार से दूर हैं. बचपन में जिस प्यार और देखभाल के बीच भाईफोटा मनाते थे, आज वो केवल यादों में हैं. लेकिन वृद्धाश्रम का यह आयोजन हमें उस प्यार की झलक फिर से महसूस कराता है.” वृद्धाश्रम के सचिव अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि 2017 से हर वर्ष वृद्धाश्रम में भाईफोटा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “यह पर्व भाई-बहन के स्नेह व भाईचारे पर केंद्रित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola